
जिसे चाहा था टूट कर वो किसी और का हो गया
मानो मेरा हर ख्वाब जैसे कहीं खो गया
अब किसी और को चाहने की कोई वजह नहीं मिलती
इस टूटे हुए दिल में अब कोई उम्मीद नहीं खिलती
काश कदम न रखे होते इस इश्क के जहन्नुम में
सुकून खोता गया इस मोहब्बत के हर एक ग़म में
अब तो बस इस धड़कते दिल को थोड़ी शांति चाहिए
जो सिर्फ उसके लिए धड़कती थी उसे खामोशी चाहिए
लोग पूछेंगे जब भी कि कहाँ गुम रहती हो तुम
किस खयाल में किस दर्द में खोई रहती हो तुम
कह देना उनसे कि अब थक गई हूँ मैं इस इश्क के तराने से
अब कोई रिश्ता नहीं मेरा इस दर्द भरे ज़माने से....